अछल्दा : लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रमुख हथियार होंगे पन्ना प्रमुख

लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रमुख हथियार होंगे पन्ना प्रमुख
अछल्दा।  आगामी लोकसभा चुनाव में 'पन्ना प्रमुख' भाजपा के खेवनहार बनेंगे। बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती पर ध्यान केंद्रित किए भाजपा ने बूथ कमेटियों के सदस्यों को पन्ना प्रमुख जिम्मेदारी देने सिलसिला शुरू कर दिया है। 
कस्वा के सराय बाजार में पूर्व चेयरमैन के आवास पर भाजपा  ब्लाक प्रमुख़ रजनीश पांडेय ने कहा कि मतदान के दिन पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका रहेगी। हर बूथ की मतदाता सूची के एक पन्ने की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता यानी पन्ना प्रमुख की रहेगी। वह अपने पन्ने के वोटरों की न सिर्फ चिंता करेगा, बल्कि उन्हें मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक लाने में मुख्य भूमिका निभाएगा। 
वही पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल ने कहा विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के साथ ही  भाजपा को अच्छी सफलता मिली थी। लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को कायम रखने के लिए उसे ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। 
शायद यही वजह भी है कि  फिर से परचम फहराना है। नेतृत्व ने इसके लिए बूथ को मजबूत बनाने के साथ ही 'बूथ जीता-देश जीता' का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया है। इसे धरातल पर उतारने के लिए पार्टी जुट गई है। 
 बूथ कमेटियों को अपने-अपने बूथ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के एक-एक मतदाता से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
इसके साथ ही हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति शुरू कर दी गई है। हर बूथ की वोटर लिस्ट के हर पन्ने के लिए पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाने हैं, जिन पर पन्ने में उल्लिखित मतदाताओं की जिम्मेदारी होगी। पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर उन्हें इसके लिए लगातार बूस्टअप भी किया जा रहा है। इस मौके पर हर्षित पोरवाल, प्रेम गुप्ता, श्याम बाबू शर्मा, उपेंद्र,  राहुल सोनी, शिवम, अमित तोमर, आदि लोग है।